Hello friends, Fit Rahane ke liye tips. हर कोई ऐसा शरीर चाहता है जो कि एकदम चुस्त, फिट और स्वस्थ हो। फिट और चुस्त रहने के लिए जरूरी है कि आप शरीर को सही आकार में रखें और बीमारियों के जोखिम को कम करें। फिट रहने के लिए आपको अपनी डाइट और रोजाना की गतिविधियों में कुछ बदलाव लाने होंगे। रोजाना अपनी डाइट में खूब सारी सब्जियां और फलों को शामिल करें। सब्जियों और फलों को शामिल करने से आपको कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिलेगा और इस तरह आप हमेशा चुस्त व फिट रहेंगे। इस लेख में हम आपको फिट रहने के तरीके, उपाय और नुस्खे बता रहे हैं, जो कि आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगे। तो चलिए आपको बताते हैं फिट कैसे रहें , उपाय और तरीके – 1- फिट रहने के लिए पर्याप्त नींद लें - Fit rahne ke liye paryapt neend le. कई लोगों के सोने का कोई समय नहीं होता और शायद वो अपनी नींद को इतनी एहमियत भी नहीं देते। अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो इससे आपके मेटाबॉलिज्म, मूड, एकाग्रता, याददाश्त, स्ट्रेस हार्मोन, रोग प्रतिरोधक क्षमता और ह्रदय पर असर पड़ता है। पर्याप्त न...
Comments
Post a Comment